पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीगंगानगर में लगातार दूसरे दिन मौसम की मार, ओलों से गेहूं-सरसों की फसल चौपट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर में करीब 10 मिनट तक ओले गिरे। शहर में लगातार दूसरे दिन बरसात हुई। - Dainik Bhaskar
श्रीगंगानगर में करीब 10 मिनट तक ओले गिरे। शहर में लगातार दूसरे दिन बरसात हुई।
  • शुक्रवार को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में हो सकती है हल्की बरसात
  • राजस्थान में 14 से 16 मार्च तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान

जयपुर. राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ था। दोपहर में तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। दोपहर करीब तीन बजे बादल गरजने लगे। इसके बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, साथ में ओले भी गिरे। करीब 10 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरते रहे। ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है।


पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। हालांकि प्रदेश में पिछले 10 दिन से बरसात व ओलों का दौर जारी है। बिन मौसम बरसात होने से किसानों के चेहरे पर परेशानी की रेखाएं नजर आने लगीं।

बरसात से फसल को नुकसान
बरसात से सरसो और गेहूं की फसलों को नुकसान होने की खबर है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में श्रीगंगानगर के पदमपुरा में 66.0 मिमी, नोहर, भादरा रायसिंहनगर में एक-एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं पूर्वी राजस्थान सूखा रहा। बरसात से माउंट आबू के साथ भीलवाड़ा में बीती रात पारा 10 डिग्री से नीचे रहा तो डबोक व सीकर में 10 डिग्री के आस-पास रहा।


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में एक दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की बरसात हो सकती है। वहीं 14 से 16 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 

बीती रात कहां कितना रहा तापमान

अजमेर12.7
भीलवाड़ा9.6
वनस्थली12.2
अलवर14.0
जयपुर13.6
पिलानी12.4
सीकर10.5
कोटा15.5
सवाई माधोपुर15.0
बूंदी14.0
चित्तौड़गढ़12.8
डबोक10.0
बाड़मेर16.6
एरिन रोड14.0
जैसलमेर12.9
जोधपुर सिटी13.0
माउंट आबू5.6
फलौदी18.0
बीकानेर12.5
चूरू14.0
गंगानगर11.3

इनपुट और फोटो : राकेश वर्मा

खबरें और भी हैं...