पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Rajendra Grhlot, Neeraj Dangi, KC Venugopal Rajasthan Congress Rajya Sabha Candidates Nomination Latest Today News Updates

भाजपा के राजेंद्र गहलोत और ओंकार सिंह, कांंग्रेस से केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी ने नामांकन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के उम्मीदवार केसी वेणुगोपाल नामांकन दाखिल करते हुए। - Dainik Bhaskar
कांग्रेस के उम्मीदवार केसी वेणुगोपाल नामांकन दाखिल करते हुए।
  • भाजपा की तरफ से दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने से मुकाबला अब रोचक हो गया है

जयपुर (सौरभ भट्‌ट). भाजपा ने अंतिम समय में चौंकाते हुए राज्यसभा के लिए राजेंद्र गहलोत के साथ ही ओंकार सिंह लाखावत को भी चुनाव मैदान में उतार दिया। दोनों ने शुक्रवार को पर्चा भरा। भाजपा की तरफ से दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है। वहीं, कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार केसी वेणुगोपाल और युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नीरज डांगी ने भी राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के वेणुगोपाल और डांगी के नामांकन दाखिल करने के समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी विवेक बंसल समेत मंत्री व कई विधायक मौजूद थे। वहीं, लाखावत और राजेंद्र गहलोत के पर्चा भरने के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई विधायक मौजूद रहे।


भाजपा ने बुधवार को राजेंद्र गहलोत के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद कांग्रेस ने गुरुवार देर शाम को अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। लेकिन अंतिम समय में भाजपा ने ओकार सिंह लाखावत के नाम की घोषणा कर दी। राजस्थान में तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव की वोटिंग 26 मार्च को होनी है। पर्चा भरने के बाद राजेंद्र गहलोत ने मध्यप्रदेश में आए राजनीतिक संकट को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता वंशवाद की राह पर चल रहे हैं उस पार्टी में किसी के लिए कुछ करने को नहीं है। इसलिए लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं।

डांगी के नाम पर हुई माथापच्ची
सूत्रों के अनुसार डांगी के नाम को लेकर कांग्रेस में एकराय नहीं बन रही थी। सिरोही जिले की रेवदर विधानसभा सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वे हर बार हारे। ओबीसी से आने वाले डांगी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी माने जाते हैं।    

अब आगे क्या ?
राजस्थान में तीन सीटों के लिए चुनाव होना है। आंकड़ों के हिसाब से कांग्रेस के दो और भाजपा का एक उम्मीदवार चुना जाना तय माना जा रहा था। भाजपा के लाखावत को मैदान में उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है। नामांकन से नाम वापसी की आखिर तारीख 18 है। अगर 18 मार्च तक लाखावत नाम वापस नहीं लेते हैं तो चुनाव होना तय है। लाखावत को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला भाजपा की विधायक दल की बैठक में किया गया था। लाखावत पहले भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

खबरें और भी हैं...