पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार होंगे। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राजेंद्र गहलोत का नाम फाइनल कर दिल्ली शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति के लिए भेजा गया था।
पार्टी की बुधवार को दिल्ली में हुई चुनाव समिति की बैठक में मोहर लगा दी गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे।
राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैँ। राजेंद्र गहलोत भैरो सिंह शेखावत सरकार में मंत्री रह चुके हैँ। गृह नगर जोधपुर से आते हैँ। आपातकाल के दौरान जेल भी जा चुके हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में स्टेट इलेक्शन ऑफिसर भी रहे चुके हैं।
वहीं कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। प्रदेश में राज्यसभा के लिए तीन सीटों पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस के खाते में दो सीटें जानी पक्की मानी जा रही हैं, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में जाएगी। दो सीटों में से एक सीट पर प्रदेश के किसी नेता का और एक सीट पर प्रदेश से बाहर के नेता का नाम तय किया जा रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.