पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अलवर। होली से एक दिन पूर्व पहल सेवा संस्था की ओर से शहर में सेठ सेठानी का स्वांग निकाला गया। इस बार स्वांग में सेठ सेठानी के साथ उनकी सखी भी मौजूद रहीं। राधा कृष्ण बने कलाकारों ने आमजन सहित दुकानदारों पर फूल बरसाए। जहां से भी स्वांग गुजरा उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्वांग के दौरान सेठ और मुनीम अपनी उधारी मांगने विभिन्न बाजार में दुकानदारों के पास पहुंचे। जहां मुनीम द्वारा दुकानदारों से दुकान का हिसाब किताब मांगा गया। कार्यक्रम का समापन कंपनी बाग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शाम को होगा। इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, सुनील चौधरी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता सहित संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
2006 में पहली बार निकाला गया था स्वांग
पहल सेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने बताया कि 2006 में पहली बार शहर में सेठ सेठानी का स्वांग निकाला गया। इसके बाद से इस परंपरा को कायम रखा जा रहा है। स्वांग में सेठ और मुनीम व अन्य कलाकार पैदल चलते है जबकि सेठानी ऊंट पर बैठकर शहर के विभिन्न बाजारों में से गुजरते हैं।
फोटो व रिपोर्ट: मनीष बावलिया, अलवर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.