पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबीकानेर. भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा (इंटरनेशनल बॉर्डर) से कुछ मील दूर शनिवार को एक संदिग्ध कबूतर मिला। इसके पंख पर लिखे संदेश और पैर में बंधे छल्ले ने संदेह की स्थिती बना दी है। पुलिस ने सूचना मिलने का बाद कबूतर को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरेंद्र बारूपाल ने बताया कि मोतीगढ़ गांव में हाजी जमाल खां के घर ये कबूतर पहुंचा था। इसके पंखो पर चारणपुर से लाहौर तक की दूरी 225 किमी और कई शहरों के नाम उकेरे गए हैं। इसके पंजो पर एक छल्ला भी बंदा है, जिसपर नंबर के साथ कुछ शहरों के नाम लिखे हैं।
यहां पाकिस्तान से सटे इलाकों में अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस ने बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों को भी कबूतर के बारे में बता दिया है। कबूतर को वेटनरी विवि बिकतानेर भेजकर चिकित्सा जांच कराई जा सकती है।
न्यूज व फोटो : परिमल हर्ष
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.