पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किराएदार ने डायमंड व्यवसायी का अपहरण कर 5 करोड़ की फिरौती मांगी, काम पूरा हो इसके लिए सालासर मंदिर में पूजा-अर्चना की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
  • आरोपी ने व्यवसायी को चाबी लेने के बहाने बुलाया था और बंधक बना लिया
  • पत्नी को फोन कर किसी काे भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी
  • पुलिस ने महज 12 घंटे मामले का खुलासा कर तीन बदमाशाें काे गिरफ्तार कर लिया

जयपुर. मुक्तानंद नगर में पीजी हॉस्टल चलाने वाले किरायेदार ने हाॅस्टल की चाबी लेने के बहाने बुधवार काे मकान मालिक डायमंड व्यवसायी प्रकाश चोपड़ा काे बुलाया और अपहरण कर पत्नी काे फाेन कर 5 करोड़ की फिरौती मांग ली। पुलिस काे सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। हांगकांग से आए व्यवसायी बेटे रवि चोपड़ा ने अपहरण की सूचना पुलिस काे दी। पुलिस ने महज 12 घंटे में मामले का खुलासा कर सीकर में नेछवा के जंगल से व्यवसायी प्रकाशचोपड़ा काे बरामद कर तीन बदमाशाें काे गिरफ्तार कर लिया। मास्टर माइंड हाॅस्टल संचालक विक्रम सिंह ने अपहरण और फिराैती की सारी साजिश रची थी। इसके लिए विक्रम ने बदमाशाें काे साथ लेकर प्रकाश चोपड़ा के दुर्गापुरा स्थित सांघी अपार्टमेंट में आवास की रैकी करवाई थी। वारदात के लिए बदमाशाें ने सीकर से ही नेछवा से रस्सी, टेप व कट्टा खरीदकर लाए थे। 


कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया विक्रम सिंह लांडनू का, राकेश नेछवा सीकर तथा हरीश सिंह उर्फ हर्ष सुजानगढ़ का रहने वाला है। राकेश तथा हर्ष के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार विक्रम ने पूछताछ में बताया कि उसने वारदात के लिए हरीश और राकेश काे चार मार्च काे जयपुर बुलाया और पांच मार्च काे प्रकाश के आवास की रैकी करवाई। इसके बाद 11 मार्च काे हाॅस्टल की चाबी लेने के बहाने दाेपहर करीब सवा बजे प्रकाश चोपड़ा काे मुक्तानंद नगर बुलाया। जहां विक्रम के साथ पहले से ही माैजूद दाेनाें बदमाशाें ने व्यवसायी काे हाॅस्टल में ही बंधक बना लिया और अपने परिचित सीकर निवासी राकेश सैनी काे कार लेकर बुलाया। राकेश काे शक नहीं हाे इसके लिए उसे मानसराेवर स्थित एक हाेटल में कमरा दिला दिया और उसकी कार में व्यवसायी काे लेकर शिवदासपुरा की और चले गए। 

पत्नी से बोले-पति जिंदा चाहिए ताे पांच कराेड़ रुपए दे दाे 
डीसीपी राहुल जैन ने बताया कि शिवदासपुरा के पास से हाॅस्टल संचालक विक्रम सिंह ने व्यवसायी प्रकाश के माेबाइल से उसकी पत्नी के माेबाइल पर करीब 6: 35 बजे फाेन कर कहा कहा कि उनके पति का अपहरण कर लिया है। पति जिंदा चाहिए ताे पांच कराेड रूपए दे दाे। हम एक घंटे में जगह बता देंगे। बातचीत के दाैरान व्यवसायी के बेटे रवि ने बदमाशाें ने बात की और गुरूवार सुबह तक का समय मांगा। बदमाशाें ने रवि काे धमकाया भी कि अगर पुलिस काे सूचना दी ताे पिता हत्या कर देंगे। अपहरण की सूचना के बाद परिजन दाैडकर मुक्तानंद नगर स्थित हाॅस्टल आए। 

सख्ती से पूछताछ की ताे विक्रम ने ही खाेला अपहरण का राज 
इधर शक के आधार पर पुलिस ने विक्रम काे हिरासत में लेकर पूछताछ की ताे पहले ताे उसने किसी भी तरह की जानकारी हाेने से मना कर दिया। बाद में रात काे सख्ती से पूछताछ की ताे विक्रम ने कबूल किया कि व्यवसायी का अपहरण का साजिश उसी ने रची थी और इसके लिए उसके परिचित दाे युवकाें काे साथ लिया था।

विक्रम के पकड़े जाने पर व्यवसायी काे बाेरे मेें बांध जंगल में फेंका
व्यवसायी काे लेकर जा रहे बदमाशाें काे विक्रम के पकड़े जाने की भनक लगी तो राकेश व हरीश ने व्यवसायी प्रकाश चोपड़ा काे बाेरे में बांधकर नेछवा के जंगल में फेंक दिया। राकेश गाडी लेकर हर्ष पर्वत की अाेर चला गया। हरीश बस से सुजानगढ़ भाग गया। राकेश जंगल में व्यवसायी काे फेंकने का खुलासा किया। 

खबरें और भी हैं...