पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दौसा में घना कोहरा छाया, होली पर राजस्थान के 17 जिलों में बारिश होने का अनुमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा में घना कोहरा छाया रहा, इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। - Dainik Bhaskar
दौसा में घना कोहरा छाया रहा, इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, 9 मार्च तक मौसम साफ रहेगा; 10 मार्च से फिर बिगड़ सकता है
  • 11 मार्च को प्रदेश के कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है

जयपुर. राजस्थान के दौसा जिले में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। कोहरा शनिवार रात में ही छाना शुरू हो गया था जो सुबह आठ बजे तक छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 10 मीटर तक रही, जिसके चलते हाइवे पर भी वाहन धीमी गति से चले। हालांकि, सुबह 9 बजे तक मौसम साफ हो गया। वहीं बीती रात जयपुर में न्यूनतम पारा 14.4 से 12.2 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के मुताबिक, 9 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन, 10 मार्च यानी होली के दिन से मौसम फिर बिगड़ सकता है। 10 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उभर सकता है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक और पश्चिमी राजस्थान के नागौर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली और जोधपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।


मौसम विभाग ने 11 मार्च के लिए भी चेतावनी जारी की है। 11 मार्च को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक और पश्चिमी राजस्थान के नागौर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर आले भी गिर सकते हैं।

   
शनिवार-रविवार रात कहां कितना रहा तापमान- (डिग्री सेल्सियस
में)

अजमेर15.1
भीलवाड़ा11.5
जयपुर12.7
पिलानी11.5
सीकर12.0
कोटा13.4
स. माधोपुर12.6
बूंदी13.5
डबोक12.5
बाड़मेर14.5
एरिनरोड13.4
जैसलमेर14.6
माउंट आबू5.4
फलौदी19.0
बीकानेर15.2
चूरू12.0
गंगानगर11.8
खबरें और भी हैं...