पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Two Fake Candidates Were Caught In The Tenth Board Examination, Brother Was Giving Paper Instead Of Brother in law And Brother in law Instead Of Brother in law.

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े, जीजा की जगह साला और साले की जगह जीजा दे रहा था एग्जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षा देते पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी - Dainik Bhaskar
परीक्षा देते पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी
  • केन्द्राधीक्षक ने कोतवाली थाना पर मामला कराया दर्ज
  • परमिशन लेटर में फोटो के आधार पर नहीं मिला हुलिया

भरतपुर. जिले के बयाना कस्बे में धाधरैन गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं कक्षा में अंग्रेजी की परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थी रंगे हाथ पकड़े गए हैं। जानकारी के अनुसार कन्जोली निवासी आरोपी लोकेन्द्र अपने जीजा अजब सिंह के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। वह कोतवाली थाना क्षेत्र में ही खिरकवास का निवासी है। आरोपी लोकेन्द्र का भारतीय वायुसेना में चयन हो चुका है। उसे 30 मार्च को अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी है।

साले की जगह परीक्षा दे रहा था जीजा
वहीं, गिरफ्तार हुआ दूसरा आरोपी लक्ष्मण सिंह महवा तहसील के नाहिड़ा गांव का रहने वाला है। वह नगला ज्ञानी निवासी अपने साले की जगह परीक्षा दे रहा था। परीक्षा कक्ष में तैनात वीक्षक को उनके हुलिये और मौजूद रिकाॅर्ड में मेल नहीं खाने पर शक हुआ। तब उसने इसकी सूचना केन्द्राधीक्षक को सूचना दी। उच्चाधिकारियों के निर्देंश पर केन्द्र अधीक्षक और प्राचार्य राकेश गोयल ने कोतवाली थाना पर सूचना दी। तब पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर ले गई। उनके खिलाफ केंद्राधीक्षक द्वारा रिपोर्ट दी गई है। 

हो सकता है बड़ा खुलासा
पकड़े गये दोनों आरोपियों की मानें तो धाधरैन स्थित इसी केन्द्र पर ऐसे लगभग दो दर्जन से अधिक मामले सामने आ सकते हैं। पूरे खेल का मास्टरमाइण्ड मदनपुर में पंजीकृत लेकिन वास्तव में नगला ज्ञानी से संचालित एक माध्यमिक स्कूल का संचालक बताया जा रहा है। जो भारतीय सेना में भर्ती कराने के लिये जन्मतिथि में हेराफेरी करने के लिये पहले से ही 10 वीं की परीक्षा पास अभ्यर्थियों को दोबारा से बदली हुयी जन्मतिथि अंकित कर परीक्षा दिलवाता था।

फोटो व रिपोर्ट: महेश शर्मा, बयाना