पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Vasundhara Raje Jyotiraditya Scindia Latest Today News: Rajasthan Former Chief Minister Vasundhara Raje Twitter Reaction On Jyotiraditya Scindia Over Kamal Nath Madhya Pradesh Govt

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का ट्वीट- राजमाता हमारे बीच होतीं तो ज्योतिरादित्य के निर्णय पर गर्व करती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसुंधरा राजे और ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
वसुंधरा राजे और ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)
  • वसुंधरा राजे ने दो ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया साझा की
  • 'व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों ही तौर पर स्वागत करती हूं'

जयपुर. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा से जुड़ने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा- आज यदि राजमाता हमारे बीच होतीं तो आपके इस निर्णय पर जरूर गर्व करती। ज्योतिरादित्य ने राजमाता द्वारा विरासत में मिले उच्च आदर्शों का अनुसरण करते हुए देशहित में यह फैसला लिया है, जिसका मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों ही तौर पर स्वागत करती हूं।

वसुंधरा राजे का ट्वीट

यह हमारा नुकसान, दूसरे पक्ष का लाभ: विश्वेंद्र सिंह
राजस्थान सरकार में मंत्री विश्वेंद्र सिंह बोले कि यह देखकर दुख होता है ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पार्टी से आगे बढ़ें। ये हमारा नुकसान, जिससे दूसरे पक्ष को लाभ होगा। मैं उनके पिता को अच्छी तरह से जानता था, जो मुझे नदबई विधानसभा से अपना पहला कांग्रेस का टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। मैं सिंधिया जूनियर साहब को उनके नए प्रयास के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

विश्वेंद्र सिंह का ट्वीट

खबरें और भी हैं...