पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अलवर. जिले के बड़ौदा मेव थाना क्षेत्र के बाई गांव में होली की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग कर दी। जिससे लक्ष्मणगढ़ डीएसपी भूपेंद्र शर्मा व थानाधिकारी दिनेश मीणा सहित कई पुलिसकर्मी व कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि एक जमीनी विवाद की शिकायत पर पुलिस बाई गांव में गई थी। जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग कर दी। घटना की सूचना के बाद लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़, रामगढ़, कठूमर सहित कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची। वहां से पुलिस ने आरोपी कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। वहीं सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख भी बड़ौदामेव थाना पहुंचे। अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल थाने पर मौजूद रहा।
कंटेंट/फोटो- मनीष बावलिया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.