पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, परिजनों ने दहेज और हत्या का मामला दर्ज कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - Dainik Bhaskar
मामले की जांच में जुटी पुलिस।
  • डीएसपी ताराचंद द्वारा मामले की जांच की जा रही
  • मृतका के भाई विजयपाल प्रजापत ने मामला दर्ज कराया है

अलवर. जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र के करवड़ गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला के परिजनों द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। डीएसपी ताराचंद द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


डीएसपी ने बताया कि मृतका के भाई विजयपाल प्रजापत ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी बहन गीता देवी की शादी 2017 में करवड़ निवासी संदीप कुमार के साथ हुई। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। विवाहिता ने इसी के चलते गुरुवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

कंटेंट/फोटो- मनीष बावलिया

खबरें और भी हैं...