- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News 10 Day Vegetable Nursery Management Training
10 दिवसीय सब्जी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे पंचायत समिति जैसलमेर से महात्मा गांधी आदर्श ग्राम के रूप में कबीर बस्ती में एसबीआई आरसेटी द्वारा निशुल्क 10 दिवसीय सब्जी नर्सरी प्रबंधन और खेती प्रशिक्षण दिया गया।
शुक्रवार को कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जैसलमेर विकास अधिकारी हीरालाल कलवी, आरसेटी निदेशक जगदीश नारायण, साक्षरता अधिकारी बीवी पुरोहित व आईटीसी सुमित खंडेलवाल द्वारा 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आरसेटी निदेशक जगदीश नारायण ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि गरीबी का मूल कारण बेरोजगारी है और इसका समाधान केवल स्वरोजगार से ही हो सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निशुल्क स्टेश्नरी, चाय, नाश्ता व भोजन कि व्यवस्था की गई। आईटीसी मिशन सुनहरा के तहत आईआईआरडी के परियोजना समन्वयक सुमित खंडेलवाल के द्वारा प्रशिक्षण में बागवानी व वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की बारीकियों के बारे में जानकारी प्रदान करवाई गई। कार्यक्रम का संचालन ओम कंवर भाटी ने किया।
जैसलमेर. प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र देते अधिकारी।