पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News 10th Board Examinations From Today 8 Thousand 494 Students Will Give Paper

10वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 8 हजार 494 विद्यार्थी देंगे पेपर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैसलमेर में गुरूवार सुबह 8.30 बजे से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। गुरुवार को सुबह जिले के 51 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा पूरी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा चुका है। गौरतलब है कि इस बार जिले के 51 परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 10वीं कक्षा के 4 हजार 494 परीक्षा देंगे।

51 परीक्षा केंद्रों में सांगड़ संवेदनशील व झिनझिनयाली अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र होने के कारण पुलिस द्वारा बोर्ड की परीक्षाओं में नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही 34 परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्र पुलिस थानों में, 6 परीक्षा केंद्रों प्रश्न पत्र 4 पुलिस चौकी तथा 12 परीक्षा केंद्रों के प्रश्न पत्र एकल केंद्र में रखे गए हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा में पारदर्शिता रखते हुए 3 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की टीम के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है। यह उड़नदस्ते विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मॉनिटरिंग करेंगे।

खबरें और भी हैं...