पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News 10th Board Three Arrested For Taking Exams In The Name Of Another Student At An Examination Center

10वीं बोर्ड: एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे छात्र के नाम पर परीक्षा दे रहे तीन गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैसलमेर के नहरी क्षेत्र में स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मदासर में दसवीं बोर्ड के दौरान तीन बालकों को फर्जी तरीके से परीक्षा देने के दौरान पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह दसवीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मदासर में 10 बोर्ड की परीक्षा सुबह 8.30 बजे हुए। करीब 9.45 बजे सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर विद्यालय 1120 आरडी के 3 छात्रों को बोर्ड द्वारा गठित फ्लाइंग टीम नंबर 24 ने तीन फर्जी बालकों को पकड़ लिया। तीनों पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी विद्यार्थी ही है। फर्जी परीक्षार्थियों में 2 नवीं कक्षा तथा एक 12वीं कक्षा का विद्यार्थी है। यह तीन लाेगाें काे 10वीं बोर्ड के 3 विद्यार्थियों के बदले परीक्षा हॉल में बैठे थे।

वहीं विद्यालय प्रधानाचार्य सुमन लोहिया ने सतर्कता दिखाते हुए तीनों बालकों को फर्जी पाने पर नोख पुलिस थानाधिकारी को सूचना दी। इस पर थानाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर तीनों नाबालिग को पुलिस थाना नोख में पूछताछ के बाद न्यायालय के लिए जैसलमेर भेज दिया।

इस मामले में गिरफ्तार तीनों किशोरों को जैसलमेर ले जाया गया है,् जहां उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...