देरी से पहुंचा 10वीं का छात्र,परीक्षा से वंचित
दसवीं बोर्ड की परीक्षा केंद्र मदासर में शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर 1120 आरडी के एक विद्यार्थी को परीक्षा से वंचित रखा गया। जानकारी के अनुसार यह छात्र 10 मिनट लेट विद्यालय पहुंचा था। वहीं गुरुवार को पहले दिन परीक्षा केंद्र पर 3 विद्यार्थियों को फर्जी तरीके से परीक्षा देने के दौरान पकड़े जाने पर इस विद्यालय के सभी बच्चों को साथ में आईडी प्रूफ लाने को कहा था। कई बच्चे आईडी प्रूफ लेकर आए तो एक दो बच्चे नहीं लेकर आए। वहीं परीक्षा से वंचित विद्यार्थी महावीरसिंह का बताया कि वह 10 मिनट लेट पहुंचा था, आईडी प्रूफ भूलकर आ गया था। जिसे लेने के लिए गया तो लेट हो गया। इस दौरान वापस पहुंचने पर उसे प्रवेश नहीं करने दिया गया। पहले दिन सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के 46 बालकों में से 5 बालक अनुपस्थित थे। शुक्रवार को 46 बालकों में से 11 बालक अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य का कहना है कि सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभी बालकों को पहले दिन परीक्षा केंद्र में फर्जी बालकों के पकड़े जाने पर हमने आधार कार्ड साथ में लाने को कहा था। महावीर सिंह आधार कार्ड साथ लेकर नहीं आने के कारण आधा घंटा लेट हो गया था।