- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News 2 Killed Due To Tractor Collision No Action
ट्रैक्टर टक्कर से हुई थी 2 मौत, कार्रवाई नहीं
ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में दो घायल: उपखंड मुख्यालय फतेहगढ़ के एनएच 67 के बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार पप्पू नाथ पुत्र खुमाणनाथ निवासी भियाड व मुकेशनाथ पुत्र खेतनाथ निवासी जैसलमेर घायल हो गए।
घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़ ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया।
जैसलमेर | ताराराम की ढाणी निवासी गणपत मेघवाल ने थानाधिकारी पुलिस थाना सांकड़ा को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि 9 मार्च शाम को अखेराज पुत्र जयराम व तनेराव पुत्र इंद्रराम दोनों मोटरसाइकिल से मेरे घर आ रहे थे। बडोड़ा गांव मुलाना सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर सवार द्वारा जान बूझकर सड़क के गलत साइड चलाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मारी गई। इससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। ज्ञापन में मुकदमा दर्ज कर आरेापियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।