- Hindi News
- National
- Pokran News Rajasthan News 25 Women Given Training In Sewing And Embroidery
25 महिलाओं काे दिया सिलाई अाैर कढ़ाई का प्रशिक्षण
नेहरु युवा केन्द्र जैसलमेर के सहयोग से आदर्श युवा विकास संस्थान नाथूसर द्वारा पोकरण में महिलाओं के कौशल संवर्द्धन के लिए त्रैमासिक सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। संस्थान की ओर से दक्ष प्रशिक्षित कौशल्या द्वारा 25 महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर संस्थान के समन्वयक हरदेव पन्नू द्वारा महिला दिवस पखवाड़े के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों, समानता व कौशल विकास कार्यक्रम व स्वास्थ्य ओर पोषण के बारे में जानकारी दी गई।