- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News 4 Officers Appointed For Coordination With Supervisor
पर्यवेक्षक से समन्वय के लिए 4 अधिकारी नियुक्त
जैसलमेर | पंचायत आम चुनाव 2020 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए पर्यवेक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पर्यवेक्षक लगाए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नमित मेहता ने पर्यवेक्षक के जैसलमेर प्रवास के दौरान समन्वय के लिए चार अधिकारियों व कार्मिकों को लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर मेहता ने एक आदेश जारी कर जिला आबकारी अधिकारी मोहनराम पूनिया, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विभाग टीकमाराम चौधरी, सूचना सहायक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी अभिमन्युसिंह तथा कैलाश मीणा सहायक कर्मचारी हाॅल प्रतिनियुक्त वाटर कोर्सेज खण्ड इंगांनप जैसलमेर को लगाया है।