पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Falsund News Rajasthan News 707 Farmers Have Not Received Grant For The Last Two Years

707 किसानों काे दाे साल से नहीं मिला अनुदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने फलसूंड में कार्यकर्ताओं की आम बैठक ली। इसमें पंचायत राज चुनाव पर चर्चा की गई

सभा में ग्रामीणों ने मंत्री से मांग की कि फलसूंड क्षेत्र के 707 किसानों का 13,600-13,600 रुपए पिछले 2 साल से अनुदान राशि किसानों के खाते में आज तक जमा नहीं हुई। तब मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आपका अनुदान आपके खाते में जमा करवा देंगे। वहीं फलसूंड बालिका उच्च प्रा. वि. फलसूंड को माध्यमिक में क्रमोन्नत करने की घोषणा की और चारों रास्तों पर शौचालय बनाने के 2 लाख की घोषणा की और चौराहे पर 5 लाख की एलईडी लाइट लगवाने की घोषणा की। गांव इस सभा को लेकर लोगों ने आमसिंह के परिवार में कांग्रेस से ब्लॉक टिकट को लेकर कयास लगाने शुरू किए। सभा में फलसूंड क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों से ब्लॉक टिकट व जिला परिषद टिकटों के दावेदार इस सभा में उपस्थित रहे और इस सभा को सफल बनाने की भरसक कोशिश की। इस सभा में चौथसिंह जोधा, दलपतसिंह जोधा, पूर्व सरपंच कादर खां, पूर्व एसडीआई भवानीसिंह जोधा, मंगे खां, दुर्गाराम चौधरी, छत्रसिंह जोधा, गिरधरसिंह जोधा, वासुदेव जीनगर, श्रीकृष्ण राठी, ताराचंद राठी, सालम खां, शेरु खां, ताराराम, चांदाराम प्रजापत, गाजी खां, वकील हैदर खां, वकील धनसिह जोधा सहित कई लोग उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री जैसुराणा में करेंगे जन सुनवाई

जैसलमेर |अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शालेह मोहम्मद रविवार को सुबह 9 बजे जैसुराणा जाएंगे तथा वहां से सुबह 10 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्पसंख्यक मामलात मंत्री 16 सोमवार को दोपहर 2 बजे जैसलमेर कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई करेंगे तथा इसके बाद संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित परिवादों की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम जैसलमेर में करेंगे

फलसूंड. ग्रामीणों की बैठक के दौरान मंचासीन अतिथिगण।
खबरें और भी हैं...