- Hindi News
- National
- Pokran News Rajasthan News Abvp Workers Welcomed Students Of Class X At The Center
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दसवीं के विद्यार्थियों का केंद्र पर किया स्वागत
पोकरण | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पोकरण नगर द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अलग अलग परीक्षा केन्द्रों में जाकर विद्यार्थियों को परीक्षा की शुभकामनाएं दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता रमेशसिंह तेजमालता ने बताया कि नगर के सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठाकर परीक्षा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाग्यम छात्रावास के संचालक शिशपालसिंह लूणा, एम. अख्तर, बुद्धाराम, जगमालसिंह, लोकेन्द्रसिंह आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।