पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Accused Of Assaulting Employees Of Water Department Arrested

जलदाय विभाग के कर्मचारियों से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली से ठीक एक दिन पहले 8 मार्च को तोताराम की ढाणी में पानी सप्लाई की लाइन को ठीक कर रहे जलदाय विभाग के अधिकारी सहायक अभियंता जेपी गुप्ता व कनिष्ठ अभियंता देवीलाल के साथ तोताराम की ढाणी में निवास करने वाले 25 लोगों ने हमला कर कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता के साथ मारपीट की थी। कोतवाली थाना में राजकार्य में बाधा पहुंचाने एवं एससी, एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच जैसलमेर डिप्टी श्यामसुंदरसिंह द्वारा शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ किरन कंग के आदेशानुसार जैसलमेर डिप्टी श्यामसुंदरसिंह के निर्देशन में आरोपियों की धरपकड़ के लिए शहर कोतवाल किशनसिंह, उपनिरीक्षक भंवरलाल व अन्य टीम बनाकर आरोपी मोहनराम पुत्र पदमाराम व मदनराम उर्फ मदाराम पुत्र फकीराराम ओड निवासी तोताराम की ढाणी को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की जा रही है तथा अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए तालाशी जारी है।

खबरें और भी हैं...