- Hindi News
- National
- Pokran News Rajasthan News Accused Of Making Messages Viral Using Hate Speech On Facebook Arrested
फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर संदेश वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर गाली गलौच व अभ्रद भाषा का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने रविवार काे एक युवक को गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया कि 7 मार्च को एक प्रार्थी ने थाने में उपस्थित होकर बताया कि मेरे मोबाइल पर ओमप्रकाश पुत्र रेवंतराम मेघवाल निवासी सोहडो का मंडला, तहसील फलोदी, जिला जोधपुर पिछले 15 माह से गाली गलौच भरे संदेश भेजे रहा है। इससे मैं परेशान हूं। मैंने उसके परिवार के सदस्यों को इस बारे में बताकर समझाने का प्रयास किया पर ओमप्रकाश लगातार मैसेज भेज रहा हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह मेरी नाबालिग बेटियों के बारे में अपनी फेसबुक आईडी पर गलत मैसेज वायरल कर रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिंधू के आदेशानुसार साइबर अपराध मे त्वरित कार्यवाही के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बैरवा, वृत्ताधिकारी पोकरण मोटाराम गोदारा, थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, खेताराम गोदारा, सतीश कुमार, राजकुमार, श्योदास, रामनारायण की अलग अलग टीम गठित की गई थी। पुलिस की गठित टीमों ने पोकरण, लवां व मंडला गांव में जाकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी शुरू की। रविवार को पुलिस ने ओमप्रकाश पुत्र रेवंतराम मेघवाल निवासी मंडला पुलिस थाना फलोदी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पोकरण. गिरफ्तार आरोपी।