पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Administration Cautious About Karena Virus Screening 253 Tourists In Eight Hatla

काेराेना वायरस को लेकर प्रशासन सतर्क आठ हाेटलाें में 253 पर्यटकों की स्क्रीनिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीएमएचओ डाॅ. बी.के. बारूपाल ने बताया कि डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. एम.डी. सोनी के निर्देशन में गुरुवार काे शहरी क्षेत्र में कुल 416 घरों में 942 लोगों का सर्वे किया गया। 8 होटलों के 253 पर्यटकों की स्क्रीनिंग भी की गई। ये सर्वे पुलिस लाइन कच्ची बस्ती, राणीसर कच्ची बस्ती एवं अम्बेडकर कालोनी क्षेत्र में विभागीय कार्मिकों, आशा सहयोगिनियों एवं एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षणार्थी एएनएम की गठित चार टीमों ने किया। विभागीय कार्मिकों ने कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव के तरीकों की जानकारी दी। सर्वे कार्य में सामान्य खांसी के संभावित लक्षणों से ग्रसित पाए गए। 13 रोगियों को जांच कराने की सलाह दी गई। विभागीय कार्मिक उमेश आचार्य व रघुवीरसिंह द्वारा दुर्ग स्थित कोटड़ी पाड़ा, दशहरा चौक, जंगा पाड़ा एवं जैन मंदिरों के आसपास के क्षेत्र में आमजन को पंपलेट्स वितरण कर कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए।

कोरोना वायरस के प्रति लाेगाें काे जागरूक करें

जैसलमेर | कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोरोना वायरस के प्रति विशेष चौकसी बरतें एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रों के लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही वायरस के लक्षणों एवं बचाव के बारे में भी लोगों को जानकारी दें। हैंड सेनेटाइजर के बारे में भी बताएं। उन्होंने जननी सुरक्षा एवं राजश्री योजना में भी समय पर भुगतान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जैसलमेर. काेरोना वायरस के संबंध में सर्वे करती टीमें।
खबरें और भी हैं...