पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Allegations Of Disturbing Voter List In Khuiyala

खुईयाला में मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत खुईयाला में मतदाता सूचियों में जिला निर्वाचन अधिकारियों की अनदेखी के कारण लंबे समय से फेरबदल को लेकर गांव में विवादास्पद स्थिति बनी हुई है। पिछले कई सालों से बीएलओ और प्रगणक की कथित लापरवाही के कारण मनमानी तरीके से मतदाताओं के पते बदले जा रहे हैं।

इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयोग व भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली को प्रेषित ज्ञापन में फकीराराम ने बताया कि खुईयाला पंचायत के ग्रामीणों के नाम अन्य पंचायतों में जोड़ दिए जाते हैं। वहीं आस पास की अन्य पंचायतों के मतदाताओं के नाम खुईयाला पंचायत में जोड़ दिए जाते हैं। इसे लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार निर्वाचन विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन मतदाता सूचियों में फेरबदल करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने से स्थिति विवाद में बदलती जा रही हैं। ज्ञापन में फकीराराम ने बताया कि पूर्व में जैसलमेर निर्वाचन विभाग से इस संबंध में कई शिकायतों पर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की सूचनाएं सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई लेकिन विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई सूचनाएं उपलब्ध नही करवाई गई। इसे लेकर राज्य सूचना आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी जैसलमेर को कई नोटिस भी दिए जा चुके हैं। जिला निर्वाचन विभाग की इसी अनदेखी के कारण गांव का सौहार्द खराब हो रहा है। फकीराराम ने बताया कि खुईयाला में पिछले 2 माह पूर्व व उससे पहले प्रगणक व बीएलओ द्वारा जोड़े गए दूसरी पंचायतों के नाम जो नियमानुसार नहीं हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला निर्वाचन विभाग जैसलमेर की अनदेखी व लापरवाही को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को पत्र प्रेषित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...