- Hindi News
- National
- Pokran News Rajasthan News Announcement Of College In Agricultural Produce Market Bhaniyana Will Open In Pokaran
पोकरण में खुलेगी कृषि उपज मंडी भणियाणा में महाविद्यालय की घोषणा
विधानसभा क्षेत्र के लोगों की महत्ती आवश्यकताओं को शुक्रवार को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के साथ ही शहरवासियों के साथ साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। केबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के प्रयासों से पोकरण विधानसभा के लोगों को कई सौगातें मिली है। विकास के पायदानों की ओर अग्रसर पोकरण क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा जहां पूर्व में ट्रोमा सेंटर की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य सरकार ने शुक्रवार को कई नई घोषणाएं की। जिस पर केबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आभार जताया।
शहर में खेल जगत में कई प्रतिभाएं है जो स्टेडियम के अभाव में अपनी प्रतिभा को नहीं निखार पाती है। इसके साथ ही पोकरण में खेलों के विकास को लेकर खेलप्रेमी लंबे समय से इंडोर स्टेडियम की मांग कर रहे थे। जिस पर केबीनेट मंत्री ने जन भावनाओं को समझते हुए क्षेत्र की जनता को इंडोर स्टेडियम का तोहफा दिया है। जिसके चलते पोकरण की जनता और स्थानीय युवाओं में खुशी का माहौल है।
भणियाणा को मिली महाविद्यालय की सौगात
भणियाणा में लम्बे समय से महाविद्यालय की मांग की जा रही थी। जिस पर केबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने भणियाणा में महाविद्यालय को अपने चुनाव पत्र में भी शामिल किया। जिसकी घोषणा होने के साथ ही भणियाणा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधानसभा क्षेत्र में मात्र पोकरण में ही महाविद्यालय है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कई किलोमीटर का सफर तय कर पोकरण आना पड़ता था। ऐसे में विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए भणियाणा में महाविद्यालय की घोषणा की गई है। घोषणा के साथ ही भणियाणा में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव पत्र में जो वायदे मैंने पोकरण की जनता से किए थे। उन्हें पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं। पूर्व में पोकरण में ट्रोमा सेंटर की घोषणा की गई। साथ ही हाल ही में भणियाणा में महाविद्यालय तो पोकरण में इंडोर स्टेडियम और कृषि उपज मंडी की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा जो सौगात पोकरणवासियों को दी है उसके लिए मैं उनका आभार जताता हूं।
सालेह मोहम्मद, केबिनेट मंत्री व विधायक, विधानसभा पोकरण
किसानों के लिए खुलेगी कृषि उपज मंडी
पोकरण के आस-पास के कृषि बाहुल्य क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए नाचना और मोहनगढ़ के लिए जाना पड़ता था। जिसके कारण किसानों को फसल से ज्यादा फसल को बेचने के लिए मशक्कत उठानी पड़ती थी। ऐसे में कई किसान अपनी फसलों को कृषि उपज मंडी तक नहीं पहुंचा पाते और औने पौने दामों में अपनी फसल को बेच देते थे। जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता था। इसी नुकसान को रोकने के लिए और किसानों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पोकरण में कृषि उपज मंडी की घोषणा की गई है।