दुर्ग से निकली बादशाह की सवारी
जैसलमेर की अनूठी होली में शामिल पुष्करणा समाज के व्यास जाति में बादशाह बनने की परंपरा के तहत शुक्रवार को बादशाह की तरफ से गोठ का आयोजन किया गया। व्यास बगेची में आयोजित बादशाह की गोठ में समाज के लोगों ने शिरकत की। इससे पूर्व दुर्ग से इस बार बादशाह बने जयनारायण व्यास की सवारी निकली। जिसका जगह जगह स्वागत किया गया। गोपा चौक में स्वर्णनगरी विचार मंच के महेश व्यास गोगा महाराज ने समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गोपा चौक में पॉलीथीन हटाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न स्लोगन से पर्यावरण को संरक्षण व सुरक्षित करने का संदेश दिया। गोपा चौक में बादशाह की सवारी को नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष विमल शर्मा, नटवरलाल व्यास, राजन भोपत, राजेंद्र व्यास व नटवर व्यास ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मोहनलाल बल्लाणी, सुरेंद्र केवलिया, सचिन गोपा, सुशील गोपा, अरविंद गोपा, कैलाश व्यास, गोपाल व्यास, आनन्द व्यास, सुभाष व्यास, महेंद्र व्यास, भीखचंद व्यास, प्रवीण व्यास व बहादुर व्यास सहित कई लोग उपस्थित रहे।
जैसलमेर. गोपा चौक में बादशाह की सवारी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते गणमान्य लोग।