विपरीत परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक आगे बढ़ें : अंजना
यदु नर्सरी टीचर ट्रेनिंग सेन्टर में होली के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल उपस्थित रही। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला प्रमुख मेघवाल ने कहा कि विभिन्न परिस्थितियों में धैर्य और मनोबन के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को वर्षभर हुई प्रतियोगिताओं के लिए प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। केंद्र संचालिका चारू भाटिया ने केन्द्र के 6 साल पूर्ण होने पर सभी का बधाई दी और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर ट्रेनिंग सेन्टर द्वारा 16 मई से शुरू हो रहे समर केम्प के पोस्टर का जिला प्रमुख मेघवाल द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर अतिथि जिला प्रमुख मेघवाल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों के साथ केंद्र के 6 साल पूर्ण होने के अवसर पर केक काटा एवं गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।