- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Becoming Familiar Vicious Made The Call Got The Promise Of Sending Money Over Phone Pay 73 Thousand
परिचित बन शातिर ने किया कॉल, फोन-पे पर रुपए भेजने का झांसा दे निकाल लिए ~73 हजार
जोधपुर | मोबाइल पर आए किसी अनजान व्यक्ति के कॉल और उसकी बातों पर विश्वास करना भारी पड़ता है, इसका एक और उदाहरण सामने आया है। महामंदिर थानांतर्गत गांधीपुरा इलाके में रहने वाले एक शख्स के मोबाइल पर परिचित बन कॉल करके किसी शातिर ने फोन-पे पर रुपए भेजने का झांसा दिया और इसी चक्कर में उस शख्स के खाते से करीब 73 हजार रुपए उड़ा लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर वे पुलिस थाने पहुंचे। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि बीजेएस कॉलोनी गांधीपुरा गली नंबर एक निवासी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच कार्यालय के सहायक कर्मचारी हीरसिंह भाटी की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 10 फरवरी की सुबह करीब साढ़े ग्यारह से साढ़े बारह बजे के बीच उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने भाटी के परिचित के नाम से बात करते हुए अपनी बातों में उलझाया और फोन-पे पर रुपए ट्रांसफर करने की बात कहते हुए भाटी से एटीएम कार्ड इत्यादि की जानकारी ले ली। इसके कुछ ही देर में शातिर ने भाटी के एसबीआई स्टेडियम ब्रांच के खाते से 24999 और जैसलमेर शिव मार्ग स्थित एसबीआई के दूसरे खाते से 19,999 और 27999 रुपए सहित कुल 72,997 रुपए ऑनलाइन निकाल लिए।