पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Bhamashah Helped 51 Thousand Rupees For The Treatment Of Poor Family

भामाशाह ने गरीब परिवार की उपचार के लिए 51 हजार रुपए की मदद की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर नमित मेहता की मानवीय संवेदनाअाें की बदौलत गरीब परिवार के गंभीर घायल व्यक्ति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुहैया हुई है और इससे उसे संबल के साथ ही राहत मिली। गत 15 जुलाई 2019 को सुरेश पुत्र भूराराम सेन निवासी डाबला के असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी रंजिश में तलवार से दोनों हाथ काट दिए गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय होने के कारण पीड़ित सुरेश के लिए उनकी माता मीरादेवी ने कलेक्टर नमित मेहता से सहायता के लिए संपर्क किया। जिस पर कलेक्टर द्वारा सहायता स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजे गए लेकिन पीड़ित सुरेश के उपचार के लिए तुरंत सहायता की आवश्यकता को देखते हुए भामाशाहों को आह्वान कर प्रोत्साहित किया गया।

जिस पर माणक चंदेल पोकरण द्वारा 51 हजार रुपए की राशि का चैक कलेक्टर नमित मेहता की मौजूदगी में कलेक्टर कक्ष में पीड़ित सुरेश की माता मीरा देवी को सुपुर्द किया गया। कलेक्टर द्वारा जिले के पीड़ितों एव जरूरतमंदों की सहायता के लिए अन्य भामाशाहों को भी आह्वान किया है।

जैसलमेर. सुरेश सैन की मां को चैक सौंपते कलेक्टर व भामाशाह।
खबरें और भी हैं...