पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Bjp Congregation Structure Meeting Concluded

भाजपा सम मंडल की संरचना बैठक संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा के सम मंडल की बैठक का आयोजन स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री मंडल प्रवासी सुमेरसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारदा उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष पूनमसिंह दूजासर ने बताया कि मंडल संरचना को लेकर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ मंडल कार्यकारिणी के नामों पर चर्चा की गई। साथ ही अगले माह होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारदा का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में प्रवासी जिला महामंत्री सुमेरसिंह देवड़ा ने मण्डल संरचना की जानकारी देते हुए संगठनात्मक कार्यों से अवगत कराया। बैठक में महेन्द्र बोरावट, शंकर गर्ग, खीमसिंह, दिनेशपालसिंह, भाखरसिंह, मोकमसिंह, मानसिंह व स्वरूपसिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...