पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pokran News Rajasthan News Celebrated 57th Death Anniversary Of Former Chief Minister Vyas

पूर्व मुख्यमंत्री व्यास की 57वीं पुण्यतिथि मनाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शेरे राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास की 57 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। शहर के जयनारायण व्यास सर्कल पर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री व्यास की मूर्ति पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष व पार्षद नारायण रंगा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री व्यास की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई।

इस अवसर पर शहर के कई लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर 2 मिनट का मौन रखकर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पार्षद नारायण रंगा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित, वैद्य हरिवंश आर. व्यास, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा, एडवोकेट राजकुमार व्यास, पार्षद विजय व्यास, दीपक बिस्सा, ज्योति पुरोहित, प्रेम पुरोहित, अखेराज ओझा, हेमंत पालीवाल, अशोक छीपा, कल्याणसिंह, सत्यनारायण चंदेल, तरुण व्यास, कूंपसिंह, पार्षद अरसद अली सहित शहर के गणमान्य लोगों, राजनेताओं, समाजसेवियों एवं ठेकेदारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

पाेकरण. जयनारायण व्यास की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि देते पार्षद नारायण रंगा।
खबरें और भी हैं...