- Hindi News
- National
- Pokran News Rajasthan News Changes In The Weather Day Long Storm Increases The Coolness
मौसम में आया बदलाव, दिनभर चली आंधी से बढ़ी ठंडक
क्षेत्र में मौसम में आए बदलाव के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अल सुबह और रात्रि में तेज सर्द हवाओं ने जहां आमजन को परेशान कर दिया है। वहीं दिनभर चलने वाली तेज हवाओं के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को सुबह आसमान में बादलों और तेज हवाओं के कारण लोगों को सर्द हवाओं ने झकझोर दिया। जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी हुई। इसके साथ ही दोपहर बाद चली तेज हवाओं ने स्थानीय लोगों को काफी परेशान किया। तेज हवाओं के साथ उठी रेत के कारण स्थानीय वाहन चालकों को भी काफी तकलीफ उठानी पड़ी। वहीं शाम होने के साथ ही तेज हवाओं का दौर बंद हो गया और हल्की ठंड का अहसास बढ़ने लगा। लाठी क्षेत्र में गुरुवार सुबह से शुरू हुई तेज आंधी से पूरे लाठी क्षेत्र पर रेत की चादर चढ़ गई है। तेज हवाओं के साथ उड़ रही मिट्टी लोगों की राह में बाधक बन गई है। आंधी से ग्रामीण और ढाणी वासियों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। क्षेत्र की सड़कों पर रेत जमा हो गई है। क्षेत्र के चारों तरफ रेत का बवंडर ही नजर आ रहा है। जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज आंधी से ग्रामीण अपनी घरों में दुबके रहे। वहीं घर-घर में रेत की चादर बिछ रही और खासतौर पर गृहणियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।