- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Chetichand March 25 Procession Vehicle Rally Will Be Taken Out Talent Will Be Respected
चेटीचंड 25 मार्च काे, शोभायात्रा, वाहन रैली निकाली जाएगी, प्रतिभाओं का होगा सम्मान
पूज्य झूलेलाल सिंधी पंचायत जैसलमेर एवं राजस्थान सिंधी अकादमी की सहभागी संस्था सिंधु शिक्षा एवं सांस्कृतिक संस्थान व सिंधु युवा मंडल तथा भारतीय सिंधु सभा की अाेर से भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड का आयोजन 25 मार्च को गांधी कालोनी स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में धूमधाम से समारोह पूर्वक किया जाएगा। इस अवसर पर शोभायात्रा एवं दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। भाविका एंटरप्राइजेज के सौजन्य से वरूण देवता के मंदिर की सजावट कर आकर्षक लाईटिंग द्वारा
सजाया जाएगा।
भारतीय सिंधु सभा के जिलाध्यक्ष आशाराम मूलचंदानी ने बताया कि गुरुवार शाम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सांवलदास बृजाणी की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में सिंधी पंचायत की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि चेटीचंड मेले का शुभारंभ सुबह 8.30 बजे मंदिर स्थल पर ध्वजारोहण के साथ होगा। इसके बाद भगवान झूलेलाल की विशेष आरती पूजा की जाएगी। चेटीचंड के उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे भगवानदास बृजाणी की देखरेख में दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली गांधी कालोनी स्थित मंदिर स्थल से रवाना होकर पुराना चुंगी नाका, गड़ीसर तालाब के आगे से नगरपालिका, एयरफोर्स सर्किल से हनुमान चौराहा, गांधी चौक, सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी रोड होते हुए वापिस मंदिर स्थल पर पहुंचेगी।
इसके बाद किशोर तेजवानी, राहुल तेजवानी, जय बृजाणी तथा लोकेश साधवानी की देखरेख में बच्चों, महिलाओं व पुरुषों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं म्यूजिकल अंताक्षरी का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक युवा मंडल की देखरेख में भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे झूलेलाल के भजन कीर्तन पंजडा पल्लव का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओ व समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर महिलाओं व युवकों द्वारा डांडिया नृत्य छेज का प्रदर्शन किया जाएगा। चेटीचंड के अवसर पर सिंधी सांस्कृतिक ज्ञान पर आधारित कौन बनेगा शतपति के प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रचार प्रसार का दायित्व नवीन वाधवानी को
सौंपा गया।
चेटीचंड के अवसर पर शाम 6 बजे ऋषि तेजवानी तथा केवल ठाकवानी की देखरेख में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा बेहराणा साहब निकाली जाएगी जो हनुमान चौराहे से शुरू होकर गांधी चौक, सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी रोड होते हुए पवित्र गड़ीसर सरोवर पहुंचेगी। शोभायात्रा का समापन गडीसर सरोवर पर पूर्ण धार्मिक परंपरानुसार अमर ज्योति प्रवाहित कर किया जाएगा।
बैठक में सांवलदास बृजाणी, आशाराम मूलचंदानी, हीरालाल साधवानी, अशोक तेजवानी, ऋषि तेजवानी, भगवानदास बृृजाणी, हीरालाल चेलानी, जय बृजाणी, नवीन वाधवानी, होतूमल, सतुमल अठवानी, अमित टिलवानी, उत्तमचंद झामनानी, भगवान होतचंदानी, राजेश जसरानी, स्वरूप सेवकानी, हितेश बृजाणी, भरत वाधवानी, तरूण वाधवानी, नंदूमल जसरानी, दामूूमल जसरानी, रमेश हरवानी, जयशंकर मूलचंदानी, नारायणदास, दीपू बृजाणी, विनोद बृजाणी, किशोर तेजवानी, लोकेश साधवानी, धनराज पंजवानी, नवीन ठाकवानी व अमन हरवानी उपस्थित थे।
रामनवमी दाे अप्रैल काे, व्यास बगीची से निकलेगी शोभायात्रा
जैसलमेर | जैसलमेर में आगामी 2 अप्रेल को रामनवमी मनाने के लिए स्थानीय जनसेवा समिति में बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक त्रिलोक चंद्र खत्री ने बताया कि आगामी रामनवमी 2 अप्रैल को हिंदू धर्म, दर्शन, संस्कृति, जीवन दर्शन के प्रतीक एवं हर हिंदू में जन जन की आस्था के केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम का जन्मदिन है। जैसलमेर शहर में प्रभु राम के जन्म उत्सव को भव्य समारोह के साथ मनाने के लिए श्री रामनवमी महोत्सव समिति के तत्वाधान में विराट शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महोत्सव समिति की घोषणा की गई। इसमें ग्वालदास मेहता को संरक्षक एवं सुशील व्यास को महोत्सव समिति का संयोजक बनाया गया। अमृतलाल भूतड़ा, डॉ वीरेंद्रसिंह बैरसियाल, महेश कुमार शर्मा, पवन वैष्णव, भगवानसिंह परिहार एवं मुकेश हर्ष को सह संयोजक बनाया गया। इसी के साथ नगर की 11 बस्तियों में भी समितियों की घोषणा की गई। शोभायात्रा व्यास बगेची के आगे चौक से सुबह 9 बजे शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग गड़ीसर चौराहा, गोपा चौक, मुख्य बाजार होते हुए महाआरती के साथ पूनम स्टेडियम में समापन होगी।
धर्म . समाज
जैसलमेर. बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता।