- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Children Should Become Serviceable And Patriotic With Completion Of Studies Vyas
बच्चे पढ़ाई पूरी होने के साथ सेवाभावी और देशप्रेमी इंसान जरूर बनें : व्यास
जैसलमेर. विदाई समारोह के दौरान उपस्थित विद्यार्थी।
भास्कर संवाददाता. जैसलमेर लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 7वीं के सभी विद्यार्थियों ने कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। अध्यापिका कंचन भाटी ने शुभकामना प्रेषित करते हुए सदैव गुरुजनों के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही। प्रधानाध्यापक भरत व्यास ने बच्चो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भविष्य में आगे बढ़ने के साथ एक संस्कारी, सेवाभावी व देशप्रेमी इंसान जरूर बने। बच्चो ने विदा होते सभी शिक्षकों के चरण स्पर्श करते हुए शिक्षकों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का विश्वास दिलाया।
फतेहगढ़ | राउप्रावि कोहरा व पूर्व विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में द्वितीय वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मेघवाल ने बालिका शिक्षा व महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सीबीइओ सम दलपतसिंह सोलंकी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच गोरधन सिंह भाटी ने की तथा खेतसिंह सरपंच प्रतिनिधि बईया, पीईईओ कुण्डा व ओमप्रकाश गर्ग सहित क्षेत्र कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।