पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pokran News Rajasthan News Children Who Were Successful In The Competition Were Rewarded

प्रतियोगिता में सफल रहे बच्चों को किया पुरस्कृत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के धूड़सर गांव स्थित धीरु भाई अंबानी सोलर पार्क में बुधवार को 49वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समरोह आयोजित किया गया। आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में हेमराज शर्मा ने सुरक्षा से संबधित जानकारियां दी। इस अवसर पर शर्मा द्वारा करंट लगने कि मोकड्रील,विद्यालय में बच्चों को सुरक्षित रहने की ट्रेनिंग, सुरक्षा के स्लोगन, सुरक्षा पोस्टर व लिखित परीक्षा इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए। परीक्षा में उत्कृष्ट रहने वाले विद्यार्थियों को सी के दवे द्वारा पुरस्कृत किया गया। सुरक्षा अधिकारी सचिन काकड़े ने सभी स्टाफ, ठेकेदार व श्रमिकों को औद्योगिक सुरक्षा नियमों के बारे में सदैव जागरूक रहने का बताया। सोलर प्लांट के प्रबंधक एस राठौड़ ने उपस्थित विद्यार्थियों व कर्मचारियों को सामाजिक जीवन में भी सुरक्षा अपनाने का कहा। उन्होंने कहा भविष्य में प्लांट के नजदीक गावों में स्थित विद्यालयों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...