- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Class 10th And 12th Open Examinations From 12 To 25 March
कक्षा 10 वीं व 12वीं की ओपन परीक्षाएं 12 से 25 मार्च तक
जैसलमेर | राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा 12 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य घनश्याम गोस्वामी ने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी बुटाराम गेंवा से संपर्क कर सकते है।
कक्षा 10वीं के लिए 15 मार्च को विज्ञान एवं प्रोधोगिकी, 16 मार्च को चित्रकला, 19 मार्च को गणित, 20 मार्च को हिन्दूस्तानी संगीत, 21 मार्च को गृह विज्ञान, 22 मार्च को डाटा एंट्री व 25 मार्च को कम्प्यूटर संगीत की परीक्षा होगी।
कक्षा 12वीं के लिए 12 मार्च को जीव विज्ञान, 13 मार्च को गृह विज्ञान, 14 मार्च को चित्रकला, 15 मार्च को भूगोल, 16 मार्च को स्वा. शिक्षा एवं योग, 17 मार्च को रसायन विज्ञान, 18 मार्च को भौतिक विज्ञान, 20 मार्च को ईवीएस, 21 मार्च को डाटा एन्ट्री, 23 मार्च को कम्प्यूटर विज्ञान, 24 मार्च को मॉस कम्यूनिकेशन व 25 मार्च को लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान की परीक्षा आयोजित होगी।