कलेक्टर ने तुलसी गौशालाका किया निरीक्षण
जैसलमेर | कलेक्टर नामित मेहता ने रविवार शाम तुलसी गौशाला का निरीक्षण किया। कलेक्टर मेहता ने गायों को गुड़ खिलाया। इससे पहले उन्होंने गौ माता मंदिर में आरती की। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त बृजेश रॉय, सचिव मानव व्यास भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने व्यवस्थित तरीके से संचालित गौशाला को देख कहा कि इस तरह की सेवा आस्था से होती हैं। उन्होंने विकलांग और बीमार गायों के लिए गौशाला में की व्यवस्था की सराहना की। कलेक्टर ने गायो के लिए चारे पानी के लिए की गई व्यवस्था को भी देखा। इस दौरान सचिव मानव व्यास ने गौशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर नमित मेहता ने तुलसी गौशाला द्वारा बनाई जा रही गोबर निर्मित लकड़ी देख आश्चर्य
प्रकट किया।