- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Collector Paid Tribute To The Death Of Land Records Inspector Joshi
भू अभिलेख निरीक्षक जोशी के निधन पर कलेक्टर ने दी श्रद्धांजलि
जैसलमेर | जिला कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत भू अभिलेख निरीक्षक मुकंद जोशी के निधन पर बुधवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर नमित मेहता ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही भू अभिलेख कार्यालय के कार्मिकों तथा पटवारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एडीएम ओपी विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आेमप्रकाश, सहायक निदेशक लोक सेवाएं भारत भूषण गोयल, जैसलमेर उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई के साथ कलक्ट्रेट परिसर के सभी अनुभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।