- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Congratulated Students Of Class 10th And Eighth By Applying Tilak
10वीं व आठवीं के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर बधाई दी
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस बार 10 व 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर जाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परीक्षा देने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के तिलक लगाकर व मुंह मीठा करवाया गया।
प्रधानाचार्य कमल किशोर ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रसन्न चित्त होकर परीक्षा दें। मेहनत करने वालों को सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक कंवराराम बामणिया, प्राथमिक प्रधानाचार्य दामोदर गर्ग, शिशुवाटिका प्रभारी कंवराजसिंह, अध्यापक सुरेंद्रसिंह, दौलत इणखिया, हरवीरसिंह, जयसिंह, हेमलता शर्मा व टीना साधवानी के साथ साथ अभिभावक शैतान शेरा, रमेश डोयल, दीपक दैया व सूरसिंह ने भी प्रत्येक विद्यार्थी से मिलकर परीक्षा देने के लिए उत्साह वर्धन किया।