342 घरों का किया कोरोना वायरस सर्वे
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डाॅ. एम.डी. सोनी के निर्देशन में बुधवार को शहरी क्षेत्र में पुलिस लाईन कच्ची बस्ती, राणीसर कच्ची बस्ती एवं अम्बेडकर कालोनी क्षेत्र में विभागीय कार्मिकों एवं आशा सहयोगिनियों की गठित चार टीमों द्वारा कोरोना वायरस संबंधी सर्वे कार्य व जागरूकता अभियान का क्रियान्वयन किया गया। सीएमएचओ डाॅ. बी.के. बारूपाल ने बताया कि विभाग द्वारा गठित सर्वे टीमों द्वारा बुधवार को कुल 342 घरों में 1 हजार 395 लोगों का सर्वे किया गया। विभागीय कार्मिकों द्वारा कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव के तरीकों के बारे में संवाद कर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विभागीय कार्मिकों द्वारा आमजन को कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सजगता एवं सतर्कता बरतने तथा हाथ धुलाई पर विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। सर्वे कार्य में सामान्य खांसी के संभावित लक्षणों से ग्रसित पाए गए 27 रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया।
जैसलमेर. घर घर सर्वे करते स्वास्थ्य कर्मचारी।