पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Corona Virus Survey Of 466 People In 163 Homes Tell Preventive Measures

कोरोना वायरस : 163 घरों में 466 लोगों का सर्वे, बचाव के उपाय बताए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीएमएचओ डाॅ. बी.के. बारूपाल ने बताया कि रविवार को विभागीय टीम डाॅ. महेन्द्र मीणा, उमेश आचार्य एवं रविंद्र गुर्जर द्वारा शहरी क्षेत्र स्थित निजी चिकित्सालयों आर.एल. हाॅस्पीटल, राजस्थान हाॅस्पीटल, माहेश्वरी हॉस्पिटल एवं गोल्डन सिटी हॉस्पिटल के उपस्थित कार्मिको, मरीजों एवं मरीजों के परिजनों को कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सजगता एवं सतर्कता बरतने तथा हाथ धुलाई पर विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।

उपस्थित चिकित्सालय के कार्मिकों को माॅस्क एवं कोरोना वायरस संबंधी पेम्पलेट्स वितरण किए गए। बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी एवं गले में दर्द होने पर तत्काल स्वास्थ्य जांच करवाने व चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. एम.डी. सोनी ने बताया कि विभागीय दो सर्वे दलों द्वारा सीवीसी काॅलोनी, गडीसर रोड, मोहता पाड़ा के आसपास के क्षेत्र में कोरोना वायरस संबंधी सर्वे कार्य व जागरूकता अभियान का क्रियान्वयन किया गया। विभाग द्वारा गठित सर्वे टीमों द्वारा रविवार को कुल 163 घरों में 466 लोगों का सर्वे किया गया। कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर रविवार को एएनएम एवं आशा सहयोगिनियों ने आमजन को कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सजगता एवं सतर्कता बरतने तथा हाथ धुलाई पर विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही जिले के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ सफाई अभियान चलाकर संक्रमण मुक्त रखने के लिए कार्रवाई की गई।

जैसलमेर. अस्पतालाें में काेराेना की जानकारी देते स्वास्थ्य कर्मी।
खबरें और भी हैं...