- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Corona39s Suspected Foreign Woman Recruited
कोरोना की संदिग्ध विदेशी युवती को किया भर्ती
जैसलमेर भ्रमण पर आई एक विदेशी युवती को पिछले कुछ दिनों से खासी जुकाम होने के कारण जवाहर अस्पताल में भर्ती किया गया है। गौरतलब है युवती पिछले कुछ दिनों से खासी जुकाम से पीड़ित थी। जिसके बाद युवती ने शुक्रवार को सुबह जवाहर अस्पताल में इलाज करवाया। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा उसे वापिस भेज दिया गया। लेकिन शाम होने के साथ ही यूरोप के सिलवानिया देश की युवती को होटल से वापिस जवाहर अस्पताल लाकर एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल विदेशी युवती का सैंपल लेकर भिजवाने की कार्रवाई की जा रही है। युवती को भर्ती करने के साथ ही प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बाबूलाल बुनकर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भूपेंद्र बारूपाल भी अस्पताल पहुंचे।