पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Corona39s Third Reggae In Jaipur Found Latte From Dubai Wife And Son Also Suspected

जयपुर में कोरोना का तीसरी राेगी मिला, दुबई से लाैटे थे, पत्नी-बेटा भी संदिग्ध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर में काेराेना वायरस के तीन मरीज हाे गए हैं। पहली बार जयपुर निवासी किसी शख्स में इस राेगी पुष्टि हुई है। 80 वर्षीय यह शख्स हाल ही दुबई से लाैटा था। उनकी प|ी व 50 साल के बेटे काे भी संदिग्ध मानते हुए एसएमएस अस्पताल के अाइसाेलेशन वार्ड में रखा गया है। इससे पहले प्रदेश में भ्रमण पर अाए इटली के 26 सदस्यीय दल में शामिल इटली निवासी पति-प|ी में इस राेग की पुष्टि हुई थी। उन दाेनाें काे एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है। दुबई से अादर्श नगर निवासी 80 वर्षीय शख्स 28 फरवरी को लौटे स्पाइस जेट की फ्लाइट से 28 फरवरी को दुबई से जयपुर आए ताे यहां स्क्रीनिंग हुई, लेकिन उस समय कुछ सामने नहीं आया। बाद में तीन-चार मार्च को तबीयत खराब हुई ताे पहले फोर्टिस अस्पताल, फिर इटर्नल और सीके बिरला हॉस्पिटल में दिखाया। नौ मार्च को उन्हें एसएमएस अस्पताल भेजा गया। यहां लक्षणों के आधार पर जांच की गई और 10 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद क्रॉस वेरीफिकेशन के लिए सैंपल पुणे लैब भेजा गया, वहां से भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गई है। उनकी प|ी व बच्चे के सैंपल लिए गए हैं। इसकी रिपाेर्ट अगले 24 घंटे में आएगी। चिकित्सा विभाग के एसीएस राेहित कुमार सिंह ने बैठक बुलाकर सभी को निर्देश दिए कि पीड़ित व्यक्ति के घर के आसपास के 3 किमी क्षेत्र में स्क्रीनिंग की जाए। साथ ही वह जिन भी अस्पतालों में गए, उनमें पूरे स्टाफ की स्क्रीनिंग की गई। उन्हाेंने बताया कि अब तक 335 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई है। इनमें से 328 निगेटिव एवं 3 पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष 4 सैंपल जांच प्रक्रिया में हैं।

लापरवाही बतरने वाले 4 डॉक्टराें को नोटिस

कोरोना की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर चार डॉक्टराें को नोटिस जारी किया गया है। इन डॉक्टराें को रेस्पांस टीम में शामिल किया गया था और बीमारी से जुड़ी जानकारी देने के निर्देश थे। लेकिन आदेश की अवहेलना करने पर जोधपुर मेडिकल कॉलेज की डॉ. सुमन भंसाली, डॉ. सुरेश वर्मा, डॉ. मनोज लखोटिया अाैर डाॅ. पीके खत्री को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन डॉक्टराें को चार मार्च को जैसलमेर कलेक्टर को सूचना देनी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और न ही कोई जानकारी दी गई।

टोक्याे ओलंपिक टाला जा सकता है

जापान में इस साल होने वाले समर अोलंपिक खेलों को कोरोना के चलते एक से दो साल के लिए टाला जा सकता है। यह बात आयोजन समिति बोर्ड के सदस्य हुरुयुकी तकाहशी ने कही।

ईरान ने वैज्ञानिकों को लैब स्थापित नहीं करने दी

पवन कुमार . नई दिल्ली | ईरान ने भारत सरकार के अनुरोध के बाद भी वहां लैब स्थापित करने की मंजूरी नहीं दी। लैब बनाने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के छह वैज्ञानिक सात दिन पहले ईरान भेजे गए थे। मंजूरी नहीं मिलने के चलते वहां फंसे भारतीयों के नमूनों को जांच के लिए देश लाया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक ईरान में करीब 3000 भारतीय फंसे हैं।

दिल्ली में ऑफिस के बाहर जांच करता सुरक्षाकर्मी।

अब फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के लोगों के वीसा पर अस्थाई रोक लगाई

सरकार ने कोविड से जूझ रहे तीन और देशों फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों के वीसा पर अस्थाई रोक लगा दी है। इससे पहले सरकार इटली, दक्षिण कोरिया, चीन, हांगकांग, जापान, थाईलैंड, सिंगापुर, ईरान, मलेशिया के नागरिकों के देश में आने पर पाबंदी लगा चुकी है।

देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) के मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए। इनमें 6 मामले अकेले केरल के हैं। इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 60 हो गई। इस बीच, कर्नाटक के एक संदिग्ध मरीज की हैदराबाद में मौत हो गई। अगर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो देश में कोरोना से मौत का यह पहला मामला होगा। उधर, केरल में एक 85 साल की बुजुर्ग महिला की स्थिति नाजुक है। इससे पहले, एअर इंडिया का विमान बुधवार को 83 नागरिकों को लेकर इटली से नई दिल्ली पहुंचा। सभी यात्रियों को हरियाणा में मानेसर के सैन्य कैंप में निगरानी में रखा गया है। इनमें भारत के 74, इटली के 6 और अमेरिका के तीन नागरिक हैं। वहीं, चीन के वुहान से लौटे 112 लोगों ने आईटीबीपी के कैंप में 14 दिन की निगरानी का समय पूरा कर लिया है। उनका दूसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। काेविड के चलते केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 31 मार्च तक छुट्टी कर दी गई है।

कोरोनावायरस के 10 और मरीज मिले, अब तक 60 मामले आए
खबरें और भी हैं...