पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Country Announcement Of Giving 4 Lakhs On Death Then U Turn

देश: मौत पर 4 लाख देने का ऐलान, फिर यू-टर्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश में शनिवार काे काेराेना का चाैथा मरीज मिला है। पिछले तीन मरीजाें की तरह यह भी जयपुर में ही मिला है अाैर जयपुर निवासी यह दूसरा मरीज है। इससे पहले जयपुर में मिले तीन मरीजाें में इटली निवासी पति-प|ी अाैर जयपुर के अादर्श नगर के बुजुर्ग शामिल हैं। शनिवार काे मिला 24 वर्षीय चाैथा मरीज स्पेन से 14 मार्च काे ही जयपुर अाया था। वह गाेपालपुरा बाइपास एरिये का रहने वाला है। उसे फिलहाल एसएमएस अस्पताल में रखा गया है। चिकित्सा विभाग के एसीएस राेहित कुमार सिंह ने बताया कि उसकी किसी हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग नहीं की गई तो जयपुर में उसे जांच के लिए बुलाया गया। जांच में वह पाॅजीटिव िनकला। वह स्पैन से दिल्ली अाकर एयर इंडिया की फ्लाइट 491 से जयपुर पहुंचा था। इन दोनों फ्लाइट्स के सभी यात्रियों की पहचान और स्क्रीनिंग के प्रयास किए जा रहे हैं। रोगी के घर के आसपास के तीन किलोमीटर एरिया में भी जांच के आदेश दिए गए हैं। इस बीच, जयपुर एयरपाेर्ट काे शनिवार काे एयर अरबिया की फ्लाइट में शारजाह से अाए एक यात्री काे कोरोना संदिग्ध माना गया। उसे एयरपोर्ट से सीधे एसएमएस अस्पताल भिजवाया गया। उसकी जांच जारी है। उधर, रविवार सुबह दो विशेष विमानों में ईरान में फंसे 200 से 225 भारतीयाें को जैसलमेर लाए जाने की संभावना है।

अब तक 399 सैंपलाें की जांच, 380 निगेटिव

चिकित्सा विभाग के एसीएस रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब तक 399 सैंपल की जांच की गई है। इनमें से 380 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 4 पाॅजीटिव मिले तथा 15 की रिपोर्ट आना बाकी है। एसीएस ने शनिवार को सभी अफसरों को लिखा कि राजस्थान की मेडिकल टीम ने कोरोना वायरस को समाप्त करने, जांच और उनकी रिपोर्ट, सैंपलिंग और ट्रेसिंग में देश में श्रेष्ठ काम किया है। वे स्वयं 24 घंटे उपस्थित हैं। अजमेर जिले में 7 संदिग्ध मिले।

चित्तौड़गढ़ के होटल में विदेशी पर्यटक की माैत, अावाजाही बंद

चित्तौड़गढ़ जिले के विजयपुर में स्थित हैरिटेज होटल कैस्टल में ठहरे 61 वर्षीय जर्मन पर्यटक ड्रोव्यज रेनर की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। शनिवार सुबह इसका पता चलते ही खलबली मच गई। मेडिकल टीमें पहुंची। प्रारंभिक तौर पर मौत नार्मल और कार्डियो अटैक से होना सामने आया है, फिर भी कोरोना खौफ के खाैफ काे देखते हुए विसरा रिपोर्ट आने तक इस होटल में आवाजाही पर रोक लगा दी गई। हाेटल में कुल 37 विदेशी पर्यटक और 21 होटल स्टाफ है। ये भी बाहर नहीं निकलेंगे। पर्यटक ड्रोव्यज रेनर डोईटमर जर्मनी से 17 सदस्यीय ग्रुप में गत 7 मार्च को भारत आए थे। वे दिल्ली, जयपुर, उदयपुर भ्रमण के बाद शुक्रवार दाेपहर विजयपुर में पहुंचे थे।

लद्दाख का कुशहाट गोंगमा गांव 28 दिनों से सील, 3 केस मिले थे

लद्दाख में लेह जिले का कुशहाट गोंगमा गांव पिछले 28 दिनों से सील है। यहां तीन मामले सामने आए थे, जिनमें से दो मरीज ईरान से लौटे हैं और एक इनके परिवार का सदस्य है। तीनों का इलाज लेह के एसएनएम अस्पताल में चल रहा है। तीन हजार की आबादी वाला कुशहाट गोंगमा लेह से 13 किलोमीटर दूर है। गांव से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री ईरान गए थे। इनमें से 102 को दाे जत्थों में वापस भारत लाया गया है। कमिश्नर सेक्रेट्री रिग्जिन संपेल ने बताया कि गांव पर नजर रखने के लिए एक समिति बनाई गई है। गांव चार सेक्टर में बांटा गया है। काेराना संभावितों की राेज जांच की जा रही है।


दिल्ली में डाॅक्टराें की निगरानी में सीएनजी से हुअा दाह संस्कार

नई दिल्ली | दिल्ली में काेराेना से मृत महिला का अंतिम संस्कार डाॅक्टराें की टीम की माैजूदगी में शनिवार काे सीएनजी से हुअा। अंतिम संस्कार को लेकर बनी असमंजस की स्थिति से सबक लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के वैज्ञानिक डॉ आर गंगाखेड़कर ने कहा कि शव के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए और अंतिम संस्कार में कम से कम लाेग शामिल हाें। वहीं, इंडियन मेडिकल काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल ने कहा कि जब संक्रमित मरीज की मौत होती है तो उसकी बॉडी में सबसे ज्यादा संक्रमण होता है।


नागपुर में अस्पताल से भागे 4 में से 3 संदिग्ध फिर भर्ती

नागपुर के अस्पताल से कोरोना के 4 संदिग्ध अस्पताल कर्मियों के मना करने पर भी घर चले गए। हालांकि शुक्रवार रात भागे इनमें से तीन संदिग्धों को शनिवार दोपहर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। चार में दो मरीज कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए थे। सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस ने अपने बेंगलुरू ऑफिस को बंद कर दिया है। दरअसल, कंपनी का एक कर्मचारी संदिग्ध के संपर्क में था। इसके बाद कंपनी ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 15% गिरी

{नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि कोरोना के कारण घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 10 से 15 फीसदी घट गई है।

{जम्मू में सेना के जवान ग्रामीणों के बीच पहुंचे। जवानों ने उनसे खतरे से निपटने में सहयोग मांगा।

{कोराेना के कारण पद्म सम्मान समारोह स्थगित कर दिया है। यह तीन अप्रैल को होना था।

भास्कर सवाल

जब स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, कोचिंग सेंटर सब बंद तो 5 अप्रैल को चुनाव क्यों?

काेरोना के महामारी घाेषित हाेने के बावजूद जयपुर, जाेधपुर अाैर काेटा के 2-2 नगर निगमाें में 5 अप्रैल काे चुनाव कराने काे लेकर िवराेध जारी है। अब सरकार के ही मंत्री-विधायक भी खुलकर चुनाव स्थगित करने के पक्ष में उतर आए हैं। इनका कहना है कि नगर निगम चुनाव बाद में जीतना है, पहले काेराेना से जीतना है। चुनाव कुछ समय बाद भी हाे जाएं ताे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन चुनाव के समय इन 6 नगर निगमाें में 35 लाख मतदाता वाेट डालने पहुंचेंगे। एेसे में वायरस फैलने का डर रहेगा। एक तरफ पूरी दुनिया काेराेना से लड़ रही है ताे निर्वाचन आयोग भी अलग कैसे हाे सकता। चुनाव टाले जाने चाहिए।


नेपाल, भूटान, से सड़क संपर्क बंद

{सरकार ने नेपाल, भूटान, बंगलादेश तथा म्यांमार के लिए सड़क मार्ग से आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत-बंगलादेश ट्रेन अगले आदेश तक बंद रहेगी।

{नेपाल और भूटान की सीमा पर आवाजाही दोनों देशों के नागरिकों लिए नहीं, बल्कि तीसरे मुल्क के नागरिकों के लिए भी प्रतिबंधित रहेंगी।

प्रदेश : जयपुर में चाैथा मरीज, स्पेन से लौटा है

मंत्री-विधायक बाेले : नगर निगम से पहले ताे काेराेना काे जीतना जरूरी, चुनाव टाले जाएं

एजेंसी|नई दिल्ली

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोनावायरस (काेविड-19) काे महामारी घोषित करने के बाद अब केंद्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। इसके साथ ही केंद्र ने मृतकाें के परिजन काे 4 लाख रुपए मुआवजा देने की भी बात कही। हालांकि कुछ ही घंटे बीतने के बाद उसने मुअावजे के एेलान पर यू-टर्न ले लिया। गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा कि कोरोना के कार्याें के लिए राज्य आपदा राहत कोष से मदद लें। केंद्र ने यह भी कहा कि कोविड रोगियों का अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में इलाज राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित दरों पर होगा। इस बीच देश में कुल मामले 96 हो गए हैं। इनमें से 10 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। संक्रमित लोगाें के संपर्क में आए 4000 से अधिक लोगों का पता लगाकर निगरानी में रखा जा रहा है। कोरोना से देश में दो मौतें हो चुकी हैं। रिपेार्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में भी एक संदिग्ध ने शनिवार को दम तोड़ दिया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

उधर, बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल फ्रेंचाइजी अधिकारियों से चर्चा के बाद बताया कि यह टूर्नामेंट कब होगा कह नहीं सकते। हालात सुधरने के बाद अगर यह होता भी है तो इसका प्रारूप छोटा होगा। आईआईटी कानपुर, दिल्ली, खड़गपुर और मद्रास के बाद अब आईआईटी खड़गपुर, आईआईईएसटी शिबपुर ने सभी कक्षाओं समेत सभी गतविधियों पर 31 मार्च तक रोक लगाई।

जयपुर में दो मरीज इटली के, बाकी दोनों जयपुर के ही

काेराेना के खाैफ के बीच 35 लाख लाेगाें काे वाेटिंग के लिए लाइन में लगाने पर सवाल
खबरें और भी हैं...