पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pokran News Rajasthan News Cultural Program Honoring Students And Bhamashahs At The Annual Festival

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों और भामाशाहों का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर(माध्यमिक) में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएएस सांवरिया लाल पालीवाल उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि सुषमा विश्नोई, कुंभसिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश चौधरी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आदर्श शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष बृजमोहन रामदेव उपस्थित थे।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण छंगाणी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी तथा कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। सरस्वती वंदना के बाद दानवीर कर्ण, बालिका शिक्षा तथा संस्कार आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में राजस्थानी नृत्य, योगासन, चलो घंटी बजी नृत्य, ज्ञान की रोशनी तथा घोष वादन प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता बृजमोहन ने कहा कि विद्या भारती के माध्यम से इस प्रकार के विद्यालय संपूर्ण देश में संचालित किए जाते हैं। जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय प्रेम के साथ बालक का सर्वागींण विकास करना हैं। मुख्य अतिथि सांवरिया लाल ने कहा कि इस प्रकार के बालक ही आगे जाकर देश के कर्णधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि इन विद्या मंदिरों में बालक का चरित्र निर्माण किया जाता हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थी, अभिभावक, नगरवासी व स्थानीय प्रबंध समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंत में स्थानीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुंभसिंह जी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा माधुरी पुरोहित व मीनाक्षी रावलोत ने किया।

रामदेवरा | कस्बे में स्थित आदर्श विधा मन्दिर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ शनिवार की शाम को मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य उगम सिंह तंवर थे। आदर्श शिक्षण संस्था के जिला व्यवस्थापक राजेश व्यास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खीवसिंह तंवर, आदर्श के जिला संस्कार प्रमुख घेवरसिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री रामदेव अन्नक्षेत्र के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ महाराज उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय में सहयोग करने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मेधावी छात्रों के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन, उत्कर्ष शारीरिक प्रदर्शन, नवोदित छात्र जैसी कई श्रेणियों में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उगम सिंह तंवर ने कहा कि शिक्षा के इस मंदिर में शिक्षा के साथ राष्ट्रवादी विचार और संस्कार भी पोषित हो रहे हैं। राजेश व्यास ने कहा कि आदर्श शिक्षण संस्थान स्थापना और प्रारंभकाल से उसके संस्थापकों के समर्पण को इस संस्था की पूंजी बताते हुए कहा कि अब यह वट वृक्ष बन चुका हैं। कार्यक्रम में राजस्थान भाषा में गीत नाटक और कविता के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के दारा पेश किये गये।। प्रधानाचार्य भोमसिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

फलसूंड | ग्राम पंचायत बांधेवा स्थित कादरी पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं का आशीर्वाद समारोह एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक रईस खान जुनेजा ने बताया कि कठोर परिश्रम व लगन के साथ अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। कार्यक्रम में उत्सव प्रभारी चेतनराम चौधरी ने बताया कि आप परीक्षा का भय न रखकर तनावमुक्त होकर एक उत्सव के रूप में परीक्षा दें। आशीर्वाद समारोह में सचिव रोशन जुनेजा, अध्यापक महेश कुमार चौधरी, थानसिंह चौहान, रमजान कादरी, हैदर अली जुनेजा, ओमप्रकाश गौड एवं आलम खां जुनेजा उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक रईस खां जुनेजा ने सभी को परीक्षा की शुभकामनाओं के साथ होली के पावन पर्व की बधाई दी।

पोकरण. वार्षिकोत्सव के दौरान मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
खबरें और भी हैं...