- Hindi News
- National
- Nokh News Rajasthan News Date Of Application For Admission To Model School Extended
मॉडल विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
फतेहगढ़ | स्वामी विवेकानंद माॅडल विद्यालय फतेहगढ़ में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 24 मार्च तक गई है। प्रधानाचार्य बी.आर. जयपाल ने बताया कि विद्यालय प्रवेश समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार होली अवकाश के चलते अंतिम तिथि को 12 मार्च से बढ़ाकर 24 मार्च कर दिया गया है। अब कक्षा 6 से 9वीं के लिए 24 मार्च तक पंजीयन फार्म जमा हो सकेंगे।