पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली बिल भरने के लिए अंतिम तिथि 17 मार्च तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहायक अभियंता डिस्कॉम नाचना द्वारा नाचना, अवाय, भदडिया, सांकड़िया, छायण के बिल भरने के अंतिम दिनांक बढ़ाकर 17 मार्च कर दी गई है। उपभोक्ता 17 मार्च तक बिना ब्याज बिल भर सकता है। इसके अलावा बिल भरने के लिए 17 मार्च को 33/11 केवी जीएसएस छायण प्रथम पर राजस्व वसूली के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिल सुधार तथा बिल भरने संबंधी कार्य मौकेपर किया जाएगा। यदि उपभोक्ता अपना बकाया अंतिम दिनांक को जमा नहीं करवाता है तो आगामी दिनों में उनका बिजली कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के विच्छेद कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...