पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Demand For Action Against Those Who Add Names To The Voters39 List

नाबालिगाे के मतदाता सूची में नाम जोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैसलमेर | ग्राम पंचायत तर्के की बस्ती के ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत तर्के की बस्ती की मतदाता सूची में नाबालिग बच्चों के नाम भी जाेड़े गए हैं। ज्ञापन में बताया कि आवेदकों द्वारा कूटरचित व फर्जी दस्तावेज एवं ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से सत्यापित दस्तावेज संलग्न किए हुए आवेदन स्वीकार किए गए हैं। ज्ञापन में बताया कि जो ग्राम पंचायत का वासी वास्तविक निवासी है। तथा कानूनन अपना नाम ग्राम पंचायत तर्के की बस्ती में नाम जुड़वाना चाह रहे है उनके आवेदन स्वीकार नहीं कर रहे है। अंतिम तिथि पर अपना मोबाइल नियत समय तक बंद रखकर संपर्क नहीं साधा तथा अपने निवास पर भी उपस्थित नहीं है। ज्ञापन में योग्य आवेदकों के नाम पूर्ण जांच कर मतदाता सूची में संलग्न करवाने एवं अनियमितता की जांच करने की मांग रखी।
खबरें और भी हैं...