पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Demand To Make Agricultural Land Of Border District Online

सीमावर्ती जिले की कृषि भूमि को ऑनलाइन करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैसलमेर | भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि सुकर्ण मेघवाल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि क्षेत्रफल की दृष्टि से विस्तृत भू भाग में फैले जैसलमेर जिले की राजस्व व उपनिवेशन किसानों की समस्त भूमि ऑनलाइन के अभाव में भारत सरकार द्वारा संचालित कई कल्याणकारी योजनाअों का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ज्ञापन में बताया कि भारत पाक सीमा के निकट कृषि भूमि ऑनलाइन होने से सीमावर्ती भूमि पर आगमन व काश्त करने वालाें की शिनाख्त आसानी से होगी। ज्ञापन में बताया कि जिले की कुछ भूमि का संचालन भू ग्रामदान व्यवस्था के तहत होने से राजनीतिक व कानूनी अड़चनों के कारण कृषि भूमि ऑनलाइन के अभाव से ग्रामदानी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित है। ज्ञापन में सीमावर्ती व पिछड़े जैसलमेर जिले की कृषि भूमि ऑनलाइन कर समस्त किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...