पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Demand To Start Sulabh Complex Built In Hospital

अस्पताल में बने सुलभ कॉम्पलेक्स को शुरू करवाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोकरण | नगरपालिका के वार्ड संख्या 9 के पार्षद लालसिंह पंवार ने उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग जोधपुर को ज्ञापन सौंप सरकारी अस्पताल में जन सुविधा के लिए बनाए गए सुलभ कॉम्पलेक्स को जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि आमजन की सुविधा को देखते हुए गत सरकार द्वारा नगरपालिका से लगभग 25 लाख रुपए की लागत से राजकीय अस्पताल में सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया गया, लेकिन इस सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण हुए एक वर्ष का समय हो गया है फिर भी आमजन को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में 13 दिसंबर 2019 को बोर्ड बैठक में नगरपालिका द्वारा जल्द से जल्द इस सुलभ कॉम्पलेक्स को शुरु करने का आश्वासन दिया था। वहीं 11 फरवरी को बोर्ड की बैठक में उपस्थित सदन में 5 दिन में इस सुलभ कॉम्पलेक्स शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज 1 माह बाद भी सुलभ कॉम्पलेक्स पर ताले लगे हुए हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खबरें और भी हैं...